फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गढोचक रेलवे लाइन के पास से 18 लीटर विदेशी शराब किया बरामद।
Fatwah, Patna | Jun 20, 2026 नदी थाना पुलिस ने गढोचक रेलवे लाइन के पास से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर किया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब धंधेबाज शराब भरा बैग छोड़कर भागने में सफल रहा है। पुलिस शराब जब्त कर थाना ले आई है। अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि शराब किसी ट्रेन के वैक्यूम काटकर उतारा गया है। तस्कर का पता लगाया जा रहा है।