हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, चार लग्जरी गाड़ियां, एक टैक्सी और तीन दोपहिया वाहन सीज
हनुमानगढ़ यातायात पुलिस शाखा द्वारा शहर में रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यातायात थाना अधिकारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान चार लग्जरी गाड़ियां, एक टैक्सी तथा तीन दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।