मंझनपुर: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: कौशाम्बी में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौशाम्बी ब्लॉक में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर लोगों को अधिक जानकारी दी गई।