हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय बाइक सवार होमगार्ड को मारी टक्कर
मुख्यालय से ड्यूटी करके वापस लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को ओवरटेक करते समय परिवहन निगम की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में होमगार्ड हाईवे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर होमगार्ड को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग निवासी होमगा