सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि गांव के ही अजय और मोनू ने शराब पीकर गालियां देते हुए महिला के पति के साथ मारपीट की। महिला जब बचाने आई तो महिला को जमीन पर पटक दिया। जिससे महिला के कपड़े फट गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली है।