झांसी: डिप्टी सीएम के आगमन पर चूना डालने वाले 2 कर्मचारियों की गई नौकरी, अग्निकांड मामले में डिप्टी सीएम झांसी पहुंचे थे
Jhansi, Jhansi | Nov 21, 2024 महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में 15 नवंबर की रात भीषण आग लग गई थी। हादसे में 10 नवजातों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अगले दिन अल सुबह पांच बजे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। उनके स्वागत में मेडिकल कॉलेज में चूना डाला गया था। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसमे प्रशासन की जमकर खिंचाई हुई थी।