इस्लामनगर अलीगंज: आढ़ा पुल के समीप डायवर्सन फांदकर नदी में गिरी बाइक, युवक की हुई मौत
जमुई-नवादा मुख्य सड़क मार्ग पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा पुल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक डायवर्सन को पार करते हुए अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने गुरुवार को 9 बजे बताया कि युवक बीते रात तिलक समारोह में शामिल होने सिकंदरा जा रहा था।