रॉबर्ट्सगंज: चुर्क नगर पंचायत के शिव मंदिर में सदर विधायक ने मां के नाम अभियान के तहत किया बृक्षारोपण
सोनभद्र में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में किया गया। वार्ड नंबर-5 स्थित शिव मंदिर परिसर में सदर विधायक भूपेश चौबे ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प भी दिलाया।