खंडवा नगर: “बच्चों के सपनों का कत्ल हुआ है…” NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का मशाल मार्च
खंडवा में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से नगर निगम चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकाला। हाथों में मशाल लेकर कार्यकर्ता लगातार “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।