मैहर: झुकेही पकरिया रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
मैहर जिले के झुकेही पकरिया क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। युवक ने आसमानी रंग का लोअर एवं तंबाकू रंग की हाफ टीशर्ट पहने हुए है।पुलिस मृतक का शव मरचुरी में रखवाते हुए मामले की जांच में जुटी।