सब्जी मंडी मालनपुर में स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जिसमें गुरुवार को लगभग शाम 7 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन कर रामजन्म एवं ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया।जहां रामलीला देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है।