लुणी: भाचरणा के खेतों में अज्ञात कारणों से लगी आग,दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू।
Luni, Jodhpur | Mar 5, 2024 भाचरणा के पटवारी सद्दाम हुसैन ने मंगलवार को बताया कि,गांव के जागूंवास रोहिचा कला पर अमराराम,देवाराम,रूपाराम, घेवरराम,चुनीलाल,अमरलाल, हीरादेवी,हंसराज पटेल के 50 बीघा खेतो में अचानक आग लग गई।सुखी झाड़ियो होने से आग लगातार आगे बढ़ रही थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तथा सूचना पर दमकल की मदद से दो घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबु पाया।