लुणी: धींगाणा में कचरा संग्रहण वाहन को सरपंच विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Luni, Jodhpur | Mar 4, 2024 धीगांणा कस्बे में घर-घर कचरा संग्रहण हेतु कचरा संग्रहण वाहन को सरपंच बीरबल राम विश्नोई ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्राम विकास अधिकारी किशोर पालीवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अंर्तगत ग्राम पंचायत धीगांणा मॉडल ग्राम पंचायत के तौर पर चयनित हुई है। आज से कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से स्वच्छता के नए आयाम स्थापित होंगे।