लुणी: लूणी कस्बे में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल
Luni, Jodhpur | Mar 3, 2024 संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने लूणी कस्बे में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में रविवार को शिरकत की। पाबूराम सीह के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर ग्रामीणों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजाराम आश्रम शिकारपुरा के महंत दयाराम महाराज भी मौजूद रहे, जिनसे मंत्री ने आशीर्वाद लिया।