कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत आगामी मोहर्रम के त्योहार को लेकर जिला अधिकारी ने कर्बला का किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | Jul 10, 2024 जिला अधिकारी के द्वारा कर्बला का अचानक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी का कहना है कि आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर यह निरीक्षण किया गया है। जिससे समय रहते ताजिए के निकलने वाले रूट को सुचारू रूप से तैयार किया जा सके। जिला अधिकारी ने अपने सभी अधीनस्थों को उचित दिशा निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा यह निरीक्षण बुधवार करीब 4:00 किया गया है।