कैराना: कांधला पुलिस ने डुंडूखेड़ा में मारपीट और धमकी देने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कांधला थाने में गांव डुंडूखेड़ा निवासी ओमपाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि 26 मार्च को उसके पुत्र अपने खेत में कार्य कर रहे थे। तभी विपक्षियों ने उसके दोनों पुत्रों के साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शनिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।