धमतरी: धमतरी पुलिस की साइकिल रैली पर उठे सवाल, ईंधन बचत के संदेश के बीच पीछे चल रहीं अधिकारियों की गाड़ियां
बता दे कि फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना के तहत रविवार को धमतरी पुलिस ने स्वास्थ्य, फिटनेस और ईंधन बचत के प्रति जागरूकता के लिए भव्य साइकिल रैली निकाली। एसपी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में एएसपी, सीएसपी, आरआई, थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली रुद्री से शुरू होकर गंगरेल होते हुए पुलिस लाइन में संपन्न हुई।