कांके: धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में दूसरे चरण के मतदान की जानकारी दी गई
Kanke, Ranchi | Nov 19, 2024 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मंगलवार शाम करीब छह बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दूसरे चरण के मतदान की जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दूसरे चरण का मतदान कल कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14 हजार 218 बूथों पर होगा। उन्होंने कहा कि मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं।