बेगूसराय: समसा गांव में आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाई ने शख्स को चाकू मारकर किया घायल
बेगूसराय में मामूली बात पर एक चचेरे भाई ने भाई पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. आनन फानन में घर वालों ने लहुलुहान हालत में उठाकर उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां स्थिति को गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया और अस्पताल के चिकित्सको ने आवश्यक इलाज करते हुए उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया जहां वे इलाजरत हैं.