बेगूसराय: जिला परिषद कार्यालय परिसर में जिला परिषद-15 की सदस्य 16 जुलाई को करेगी धरना-प्रदर्शन, कार्य में अनियमितता का आरोप
जिला परिषद कार्यालय परिसर में जिला परिषद क्षेत्र संख्या-15 की सदस्य शिल्पी देवी 16 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से धरना पर बैठेगी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला परिषद का कार्य धीमा चल रहा है. डीडीसी ने एक साल में मात्र जिला परिषद को 55 विकास कार्य योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. जबकि एडीएम ने अपने कार्यकाल में मात्र 9 महीने 8 दिनों में बेहतर काम किया.