बेगूसराय: बेगूसराय स्टेशन से डायरेक्ट माता वैष्णोदेवी कटरा स्टेशन तक जाने के लिये अब हर मंगलवार की सुबह ट्रेन मिलेगी, विभाग ने दी
माता वैष्णोदेवी मंदिर कटरा जाना हर एक लोगों का सपना होता है, लेकिन लोगों की मान्यता है कि जब माता वैष्णोदेवी का बुलावा आता है. तभी वहां तक लोग पहुँच भी पाते हैं. वहीं भारतीय रेलवे ने बेगूसराय के श्रद्धालुओं को माता वैष्णोदेवी का दर्शन करना अब आसान बना दिया है. पहले बेगूसराय के यात्रियों को मोकामा, हाथीदह, पटना या अन्य जगहों से ट्रेन चढ़ कर कटरा जाना होता था.