सैदपुर नगर स्थित नार्मल स्कूल के मैदान में आरएसएस द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय और मुख्य वक्ता काशी प्रान्त के प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई अविनाश चंद्र बरनवाल ने किया।