हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर मनरेगा कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर मजदूरों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
राजस्थान खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न मांगों को लेकर विशाल सभा एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे मजदूरों ने मनरेगा के बंद पड़े कार्यों को तत्काल शुरू करने की मांग की।