राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में बुधवार को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें जिले की राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, नामांतरण, सीमांकन, रास्ता प्रकरण, भूमि विवाद, न्यायालयीन प्रकरणों तथा विभिन्न पोर्टल पर दर्ज मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई