इटकी: इटकी में डोर-टू-डोर मतदाता जागरुकता अभियान
Itki, Ranchi | Apr 23, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर इटकि प्रखंड में बूथ अवेयरनेश ग्रुप ने डोर-टू-डोर मतदाता जागरुकता अभियान तेज कर दिया है। वहीं प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा बूथों का निरीक्षण करने के बाद प्रखंड के 49 मतदान केंद्रों पर सोमवार को बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त की गई।