आनी: भारी बारिश से प्राथमिक पाठशाला रोहड़ीधार का भवन हुआ क्षतिग्रस्त
भारी बारिश से आनी उपमंडल के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोहड़ीधार के भवन का पिछला हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है। भवन के ढह जाने से पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों को बैठने की समस्या खड़ी हो गई है।उल्लेखनीय है कि आनी शिक्षा खंड के तहत 1982 में बना तीन कमरों का स्कूल भवन बीती रात भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।