आनी: बीस आषाढ़ मेले में शान से निकला रघुपुर घाटी के आराध्य देव खुडीजल का देवरथ
रघुपुर घाटी के आराध्य देव खुडीजल के सम्मान में बीस आषाढ़ मेला शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले मेले में देवता खुडीजल देवालय के बाहर निकले और सौह की परिक्रमा की। मेले में देव संस्कृति के दर्शन के साथ नाटी का भी आयोजन होगा। देवता खुडीजल का देव नृत्य को देखने और दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे थे। मेले में चार पंचायतों के लोग भाग लेते हैं।