आनी: सतलुज नदी के लुहरी से बैहना के बीच,अब होगी राफ्टिंग, ट्रायल हुआ सम्पन्न
लुहरी से बैहना तक दो दिवसीय जिला पर्यटन विकास कुल्लू और जिला परिषद कुल्लू के सौजन्य से लुहरी से बैहना तक राफ्टिंग टीम ने राफ्टिंग ट्रायल में सफलता प्राप्त की। दो दिन में राफ्टिंग टीम ने हर एंगल से राफ्टिंग के प्वाइंट को नापा और जहां टीम की लगा कि यहां से राफ्टिंग करने में दिक्कत आ सकती है उसके लिए एक मैप तैयार किया जाएगा।