आनी: मानसून के दौरान सभी विभाग तालमेल से कार्य कर जनता की समस्याओं का करें समाधान: विजय कंवर, पंचायत समिति अध्यक्ष
मानसून के दौरान आनी उपमंडल के विभिन्न विभाग तालमेल से कार्य कर जनता की समस्याओं का समाधान करें। बिजली, लोक निर्माण विभाग, एनएच और आईपीएच विभाग विशेष तौर पर प्राथमिकता के आधार पर संबंधित सेवाओं को बहाल करने का कार्य करें। आनी में पंचायत समिति की साधारण त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्षा विजय कंवर ने संबंधित विभागों से यह अपील की।