सिकंदरा: रसधान गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान, रिपोर्ट दर्ज
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर स