कोल: अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने तीखे तेवर में कहा- अपराधी अपराधी होता है, इनका इलाज मैं करूंगा
Koil, Aligarh | Feb 19, 2026 अक्सर अपने विवादित बयान और कारनामों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम का अब एक तीखे तेवर का वीडियो वायरल हो रहा है। सांसद सतीश गौतम कह रहे हैं कि अपराधी अपराधी होता है। वह ना आपके लिए अच्छा है और ना मेरे लिए अच्छा है। उन्होंने काली गाड़ी में चलने वालों को लेकर भी तंज कसा।