पटना ग्रामीण: तेजप्रताप यादव के पूर्व आवास से हटाई गई बड़ी लालटेन, मंत्री लखेंद्र रौशन बोले, बिहार में अब इसकी जरूरत नहीं
बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन को आवंटित '24 स्टैंड' आवास से एक बड़ी लालटेन को हटाकर कचरे के ढेर में फेंकवा दिया गया है, जिसपर सियासत गरमा गई है. इस सरकारी आवास में पहले तेज प्रताप यादव रहते थे और लालटेन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का चुनाव चिन्ह है.मंत्री लखेंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि लोगों ने इसे कूड़ा समझकर फेंक दिया