बाजार समिति बंजरिया के ओएस नगर निगम द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से 1250 फीट सड़क व नाला का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड पार्षद चुनचुन ने बुधवार चार बजे बताया कि यहां सालोभर जलजमाव होता था। जिसके निदान के लिए निर्माण हो रहा। जेई सौरभ कुमार ने बताया कि 3 फीट ऊंचा आरसीसी नाला व एक फीट मोटा पीसीसी सड़क बनाया जा रहा,ताकि भारी वाहनों का दवाव भी सड़क झेल सके।