धर्मशाला: UPSC परीक्षा के सफल आयोजन के लिए DC कार्यालय में DC कांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), नई दिल्ली 25 मई 2025 को सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है,लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में भी तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये हैं,यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।