राजगढ़: राजगढ़ जिले के 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में प्राप्त किया स्थान
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा जारी किए गए बोर्ड परीक्षा परिणाम में बुधवार को राजगढ़ जिले का परिणाम 84.95 प्रतिशत रहा। बोर्ड परीक्षा परिणाम में राजगढ़ जिले के 7 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया इस दौरान बुधवार को दोपहर 1:00 बजे करीब छात्र-छात्राओं का स्कूल के शिक्षकों के द्वारा सम्मान भी किया गया।