फिरोज़ाबाद: कन्नौज क्षेत्र के निवासी बुजुर्ग यात्री ने पैसेंजर ट्रेन में तोड़ा दम, जीआरपी टूण्डला ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
टूण्डला रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नम्बर एक और दो के बीच क़रीबन आठ बजे रुकी पैसेंजर ट्रेन में एक बुजुर्ग यात्री के दम तोड़ने की सूचना जीआरपी टूण्डला को मिली, जिस पर जीआरपी टूण्डला ने मौके पर पहुँच प्राइवेट एम्बुलेंस के माध्यम से शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया। मामले में जीआरपी टूण्डला प्रभारी ने सीयूजी नम्बर पर बताया इनकी उम्र क़रीबन 80 साल है।