सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनी गाँव स्थित खेत में 48 वर्षीय किसान सुक्खू यादव पुत्र विक्रमा का संदिग्ध अवस्था में शव पाए जाने के बाद जहाँ समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने जमीनी विवाद में अपनों द्वारा ही मार-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।