हज़ारीबाग: हजारीबाग में अबुआ संथाल समाज का सम्मेलन, सांस्कृतिक पहचान बचाने का संकल्प
हजारीबाग के बुढ़वा महादेव मंदिर के समीप आयोजित अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने संथाल समाज की संस्कृति, परंपरा और वेशभूषा के संरक्षण पर जोर दिया। केंद्रीय महासचिव दसई किस्कू और केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू ने समाज की एकजुटता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए आदिवासी पहचान को सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।