मुज़फ्फरनगर: “डॉन को पकड़ना मुश्किल है…” कहने वाला तैय्यब पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगते ही निकली हेकड़ी, कई जिलों में
शाहपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी शातिर वाहन चोर तैय्यब उर्फ छोटू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली, यूपी के कई जिलों में दर्जनों मामलों में वांछित था। चेकिंग के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।