वैर: वैर नगर पालिका को मिले नए अधिशासी अधिकारी, योगेश कुमार पिप्पल ने संभाला कार्यभार
Weir, Bharatpur | Jul 17, 2026 नगर पालिका वैर के नए अधिशासी अधिकारी के रूप में योगेश कुमार पिप्पल ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सैनी, स्थानीय नागरिकों तथा नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।