सुल्तानगंज: सुलतानगंज में अकीदत और सौहार्द से मनाई गई बकरीद, अमन-चैन की दुआ मांगी गई
ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पावन पर्व गुरुवार को सुलतानगंज शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे धार्मिक उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही दिलगौरी ईदगाह मैदान, गंगा घाट स्थित शाही मस्जिद, स्टेशन रोड की छोटी मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने निर्धारित समय पर बकरीद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-च