लखीमपुर: पनगी खुर्द गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
सदर कोतवाली क्षेत्र के पनगी खुर्द गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा भाग सिंह यादव ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि उनका भतीजा गांव में एक चाट के ठेले के पास खेल रहा था। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया था। जहा उसकी इलाज के दौरान हुई मौत।