गोला: गोला भाजपा नगर कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित का लिया संकल्प
गोरखपुर के गोला नगर स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने उनके राष्ट्रवाद, एक देश-एक संविधान और राष्ट्रीय एकता के विचारों को याद किया।