चूरू: चूरू जिले के अस्पतालों में आरजीएचएस सेवाओं के भुगतान में देरी, निजी अस्पतालों ने कार्य से असमर्थता जताई
Churu, Churu | Aug 28, 2025 चूरू जिले के निजी अस्पतालों ने राजस्थान सरकार की आरजीएचएस योजना के तहत सेवाएं जारी रखने में असमर्थता जताई है। यूनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक एंड हॉस्पिटल्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान(उपचार) के बैनर तले गुरुवार को जिले के अस्पताल संचालकों व चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना को ज्ञापन सौंपा।