हुसैनाबाद: रंगदारी और मारपीट के आरोप में एसआई लाइन हाजिर, मीडिया में मामला उछलते ही हुई कार्रवाई
हुसैनाबाद थाना में पदस्थापित एसआई नवदेश्वर सिंह को रंगदारी मांगने और चाय दुकानदार के साथ मारपीट के आरोप में गुरुवार दोपहर लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जपला–छतरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास बाबा चाय दुकान के संचालक शुभम पाठक और उनके स्टाफ के साथ कथित मारपीट व रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। आरोप है कि एसआई ने