कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नई शराब नीति पर उठाए सवाल
Kanke, Ranchi | May 17, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार शाम करीब चार बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नई शराब नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने कार्यकाल में तीसरी बार शराब घोटाले की नींव डाली है। पहले दो घोटाले अभी जांच के घेरे में हैं और अब तीसरी बार अपने चहेतों को उपकृत करने के लिए नए तरीके से शराब नीति लाई गई है।