कांके: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने 'द विंग्ड रिंग्स' पुस्तक का किया लोकार्पण
Kanke, Ranchi | May 17, 2025 झारखंड विधानसभा में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने 'द विंग्ड रिंग्स' पुस्तक का लोकार्पण किया। 'द विंग्ड रिंग्स' पुस्तक दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद की छात्रा अनुष्का सिंह द्वारा लिखी गई है। इस मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने छात्रा अनुष्का सिंह की साहित्य में व्यापक अभिरूचि की प्रशंसा की