घोरावल: उभ्भा गांव में महिला की सांप के डंसने से हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में एक वृद्ध महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, उभ्भा निवासी सोनू कुमार पुत्र मान सिंह ने बताया कि उनकी मां 60 वर्षीय फुलवा देवी गुरुवार रात गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं।