बदरवास: माढ़ा गणेशखेड़ा के पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर में दो बच्चियों सहित चार की मौत
माढ़ा गणेशखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो मासूम बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही चारों लोग सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।