कटकमसांडी: 138 प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
पेलावल ओपी पुलिस ने अवैध कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाजिम हुसैन को 138 प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को जिले में अवैध कफ सिरप की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। इस मामले में कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना कांड संख्या 85/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।